फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राज्य स्तरीय होली महोत्सव पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की कार्यक्रम सूची जारी हो गई है। इन खेल प्रतियोगिताओं के संयोजकों की भी घोषणा कर दी गई है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय होली महोत्सव एक से चार मार्च तक धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूर्व क्षेत्र में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न खेलों के लिए संयोजक नियुक्त किए गए हैं। डॉ. यादव ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी या टीमें इन संयोजकों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पंजीकरण और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके तहत क्रिकेट प्रतियोगिता के संयोजक अमित सूद रहेंगे। यह प्रतियोगिता 8 से 19 फरवरी तक चलेगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 41 हजार रुपये और द्वितीय 31 हजार रुपये होगा। कबड्डी के संयोजक अनुराग नरयाल रहेंगे। यह प्रतियोगिता 22 से 24 फरवरी तक चलेगी। इसमें पुरुष वर्ग के लिए 41 और 31 हजार जबकि महिला वर्ग के लिए 21 और 11 हजार रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं।
बास्केटबाल प्रतियोगिता के संयोजक सुनंद चित्रा रहेंगे। यह प्रतियोगिता 21 से 23 फरवरी तक होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 31 और द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये होगा। फन गेम्स के संयोजक रोशन लाल रहेंगे। यह भी तीन मार्च को होगी। इसमें पुरस्कार राशि 21 हजार और 18 हजार रुपये रहेगी। वॉलीबाल के लिए सुनील कुमार संयोजक रहेंगे, जो 20 से 22 फरवरी तक चलेगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 21 और द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये का रहेगा।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता के संयोजक मुनीष कटोच रहेंगे। यह प्रतियोगिता 21 से 28 फरवरी तक चलेगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 5100 और द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये होगा। कैरम के संयोजक मुनीष कटोच रहेंगे और यह प्रतियोगिता भी 21 से 28 फरवरी चलेगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 5100, जबकि द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये रखा गया है। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के संयोजक राजन शर्मा रहेंगे और यह प्रतियोगिता 21 से 23 फरवरी तक चलेगी। बैडमिंटन के संयोजक आकाशदीप रेहान रहेंगे। यह प्रतियोगिता 20 से 22 फरवरी तक होगी। कुश्ती के लिए वरिंदर चौहान संयोजक होंगे और यह प्रतियोगिता एक से दो फरवरी तक होगी, जबकि मार्शल आर्ट के संयोजक त्रिलोक चंद रहेंगे और यह तीन मार्च को एक दिवसीय प्रतियोगिता होगी। एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें