फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जयसिंहपुर बाजार में जल्द मिलेगी जाम से निजात, बनेगा बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय जयसिंहपुर में रोजाना लगने वाले जाम से दुकानदारों और आम लोगों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग ने जयसिंहपुर में निर्माणाधीन बाईपास को पूरा करने के लिए बजट का प्रावधान कर दिया है। विभाग ने इस अधूरे पड़े बाईपास के कार्य के लिए करीब 15 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं और इसे मार्च से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भाजपा शासनकाल के दौरान जयसिंहपुर में लगने वाले रोजमर्रा के जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से बाईपास निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। बाईपास बनने से बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और स्थानीय दुकानदारों को भी राहत मिलेगी। हालांकि, सत्ता परिवर्तन के बाद बजट के अभाव में यह कार्य कुछ समय बाद ठप पड़ गया, जिससे लोगों को निराशा हाथ लगी।
अब संबंधित विभाग की ओर से बजट उपलब्ध करवाए जाने के बाद बाईपास के निर्माण को दोबारा गति मिल गई है। विभाग का प्रयास है कि तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर जयसिंहपुरवासियों को जाम की समस्या से स्थायी राहत दी जाए।
विज्ञापन

जयसिंहपुर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंकित समकड़िया ने बताया कि बजट की कमी के चलते बाईपास का कार्य रुका हुआ था, लेकिन अब विभाग ने 15 लाख रुपये का प्रावधान कर दिया है। उन्होंने कहा कि बाईपास का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और मार्च से पहले इसे पूरा करने का प्रयास रहेगा।
बाईपास बनने से जयसिंहपुर बाजार में यातायात सुचारु होगा और लोगों को रोज-रोज के जाम से भी छुटकारा मिल सकेगा। जयसिंहपुर उपमंडल मुख्यालय में जाम से निजात दिलाने के लिए ठप पड़े निर्माणाधीन बाईपास का कार्य जोरों-शोरों से चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें