फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर ने शहर का ट्रैफिक किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में बनाए गए नए स्पीड ब्रेकर से लोक निर्माण और पुलिस विभाग आमने-सामने आ गए हैं। अत्याधिक ऊंचे स्पीड ब्रेकर बनाने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई वाहन तो स्पीड ब्रेकर पर बंद हो रहे हैं। सोमवार को दिन भर इन स्पीड ब्रेकर की वजह से शहर में वाहन दौड़ते नहीं, बल्कि रेंगते नजर आए। इससे सारा दिन यातायात पुलिस विभाग को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात जाम रहने से बसों और कारों में सवार यात्रियों को गंतव्य पहुंचने में देरी हुई। वहीं शहर में होटल, ढाबा, सब्जी विक्रेता और हार्डवेयर समेत तमाम कारोबारियों को जाम की वजह से आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ीं। शहर में जाम की वजह से वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई थीं।
विज्ञापन

इसके चलते कोई भी ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाया। शहरवासियों विवेक शर्मा, संदीप पठानिया, धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अरुण शर्मा और ओम प्रकाश ने कहा कि लोनिवि ने शहर में काफी ऊंचे स्पीड ब्रेकर बना दिए हैं, इन स्पीड ब्रेकर को क्रॉस करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से इन स्पीड ब्रेकरों की ऊंचाई कम करने की मांग की है। ताकि दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। वहीं, शाम करीब चार बजे होटल हमीरपुर के समीप एक चीड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसके चलते कई घंटे यातायात बाधित रहा। उधर, यातायात पुलिस प्रभारी पाल सिंह चंदेल ने कहा कि शहर में स्थापित नए स्पीड ब्रेकर को लेकर कई लोगों ने इस बारे में शिकायत की है। लेकिन यह स्पीड ब्रेकर लोनिवि ने बनाए हैं। लिहाजा संबंधित विभाग ही ठीक कर सकता है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा ने कहा कि इस बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें