फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जीएमसी में किडनी रोगियों के लिए विशेष नेफ्रोलॉजी ओपीडी शुरू

Thu, 10 Jul 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) एवं अस्पताल हमीरपुर से किडनी (गुर्दे) के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। अब किडनी रोगियों को सामान्य ओपीडी में लंबी कतारों में लगने की बजाय अलग से नेफ्रोलॉजी ओपीडी की सुविधा मिलेगी। इस पहल से हमीरपुर सहित आसपास के जिलों से आने वाले सैकड़ों मरीजों को बेहतर उपचार मिल पाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की इस नई व्यवस्था के तहत नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनुराग सप्ताह के तीन दिन सेवाएं देंगे। वह सोमवार को कमरा नंबर 118, जबकि बुधवार और शनिवार को कमरा नंबर 115 में किडनी रोगियों की जांच करेंगे। डॉ. अनुराग ने हाल ही में जीएमसी हमीरपुर में नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ के रूप में कॉलेज ज्वाइन किया है।
इससे पहले, वे मेडिसिन विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां किडनी रोगियों की जांच सामान्य ओपीडी में होती थी। हाल ही में उन्होंने नेफ्रोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की है। एक नेफ्रोलॉजिस्ट वह विशेषज्ञ चिकित्सक होता है जो इन सभी गुर्दे संबंधी समस्याओं का इलाज करता है। वे मरीजों को गुर्दे के स्वास्थ्य को बनाए रखने और इन बीमारियों से जुड़ी जटिलताओं को रोकने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना 1000 से 1500 तक की ओपीडी होती है, जिसमें बड़ी संख्या में किडनी और इससे संबंधित बीमारियों के मरीज भी शामिल होते हैं। बता दें कि नेफ्रोलॉजी गुर्दे और गुर्दे से संबंधित बीमारियों, जैसे क्रोनिक किडनी रोग, किडनी फेलियर और किडनी स्टोन के निदान और उपचार पर केंद्रित एक चिकित्सा विशेषज्ञता है। यह नई सुविधा निश्चित रूप से क्षेत्र के किडनी रोगियों के लिए वरदान साबित होगी।

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाता है। नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनुराग ने हाल ही में ज्वाइन किया है। तीन दिन वह अलग कक्ष में किडनी रोगियों का इलाज करेंगे। - देसराज शर्मा, एमएस, जीएमसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें