हमीरपुर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं, अभियानों और अधिनियमों से संबंधित छह जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता की।
जिला दिव्यांगता समिति की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में लगभग 5260 दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड प्रदान किए गए हैं और इन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों, परिवहन सेवाओं, अस्पतालों, कार्यालयों में दिव्यांगों के लिए निर्धारित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिएं।
मेडिकल काॅलेज अस्पताल में मेडिकल या अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए भी दिव्यांगों के लिए विशेष प्रबंध होने चाहिएं। बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एसडीएम शशिपाल शर्मा, संदीप अग्निहोत्री, राम प्रसाद आदि माैजूद रहे। संवाद