फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एसपी विजिलेंस ने की प्रश्नपत्र लीक मामलों में दर्ज एफआईआर पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के विभिन्न मामलों को लेकर वीरवार को विजिलेंस थाना हमीरपुर में बैठक हुई। इसमें एसपी विजिलेंस धर्मशाला बलवीर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामलों में दर्ज हो चुकी एफआईआर को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


साथ ही लंबित मामलों की जांच पूरी कर शीघ्र चालान न्यायालय में पेश करने को लेकर भी चर्चा हुई। अभी तक 14 विभिन्न पोस्ट कोड जेओए आईटी, कला अध्यापक, जेई सिविल, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर ऑडिटर और ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत विभिन्न भर्तियों के लीक हुए प्रश्नपत्र को लेकर एसआईटी ने 13 विभिन्न एफआईआर दर्ज की हैं। अभी तक तीन चालान न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं, जबकि शेष मामलों में चालान तैयार किए जा रहे हैं। इस मौके पर एएसपी विजिलेंस रेणू शर्मा समेत सभी जांच अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें