फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पतालों में जल्द मिलेगी नसबंदी की सुविधा

Sun, 08 Mar 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन ठाकुर
विज्ञापन


हमीरपुर। जिले में परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग नसबंदी सेवाओं का दायरा बढ़ाएगा। छह अस्पतालों में जल्द ही नसंबदी प्रक्रिया शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग ने चार स्त्री रोग विशेषज्ञों के नाम नसबंदी के प्रशिक्षण लेने के लिए प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को भेजे हैं।
प्रशिक्षण के उपरांत चिकित्सक संबंधित अस्पतालों में सुरक्षित तरीके से नसबंदी की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों को नसबंदी से संबंधित जरूरी उपकरण और अन्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीकी अस्पतालों में ही परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक नसबंदी की प्रक्रियाएं केवल मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ही की जा रही है। इस कारण लोगों को नसबंदी के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। महीनों बाद लोगों को सुविधा मिलती है। कुछ साल पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित शिविरों में नसबंदी होती थी, लेकिन उसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद केवल मेडिकल कॉलेज में ही लोगों को आना पड़ रहा है।

इन अस्पतालों में नसबंदी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़सर, भोरंज, गलोड़, नादौन, सुजानपुर और टौणी देवी अस्पताल में नसबंदी शुरू की जाएगी। सुविधा शुरू होने से लोगों को मेडिकल कॉलेज तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। परिवार नियोजन कार्यक्रम को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन


कोट

नसबंदी प्रक्रिया छह अस्पतालों में शुरू करने की योजना है। चार स्त्री रोग विशेषज्ञों के नाम प्रशिक्षण के लिए भेजे हैं। नसबंदी के लिए प्रयोग होने वाली सामग्री भी जल्द मिलने की संभावना है। -डॉ. प्रवीण चौधरी, सीएमओ हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें