फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेहनत की सीढ़ी चढ़कर आत्मनिर्भर बनी कुठेड़ा की गीतिका

Wed, 03 Dec 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गीतका की ओर से बनाए गए लेडिस पर्स सहित अन्य उत्पाद। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मेहनत की सीढ़ी चढ़कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है। इसकी मिसाल कुठेड़ा की गीतिका ने पेश की है। गीतिका ने तीन साल पहले लेडिज पर्स बनाने की कला को सफलता का पायदान बनाया और अब वह हर महीने आठ से दस हजार रुपये की आमदनी कर रही हैं।
विज्ञापन

गीतिका दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। पर्स बनाने के साथ स्वेटर भी बना रही हैं। पर्स बनाने की कला को सीखा और अब उसे स्वरोजगार बना लिया। गीतिका राधे-राधे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह के तहत महिलाएं अन्य कई कार्यों में जुटी हैं और काफी पैसे कमा रही हैं।
गीतिका देवी ने बताया कि 2023 में उसने यह कार्य शुरू किया। काफी सोच विचार के बाद उसने लेडिज पर्स बनाना शुरू किया। शुरुआत में कुछ अड़चने आईं लेकि,न अब दायरा बढ़ा है और इसका लाभ उन्हें मिल रहा है। आकार के आधार पर पर्स का मूल्य तय किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद सिलाई कार्य भी शुरू कर दिया। हालांकि स्वेटर का कार्य केवल सर्दियों में ही चलता है। इसके चलते अच्छी आमदनी हो जाती है।

बॉक्स

परिवार की आर्थिक सेहत हुई मजबूत

गीतिका ने बताया कि इस कार्य से परिवार की आर्थिक सेहत मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आर्थिकी मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए। इससे परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है।

गीतका की ओर से बनाए गए लेडिस पर्स सहित अन्य उत्पाद। संवाद

गीतका की ओर से बनाए गए लेडिस पर्स सहित अन्य उत्पाद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें