फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर-चंबेह-नघियार सड़क छह महीने बाद बहाल

Wed, 03 Dec 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बरसात में बंद हुई बड़सर-चंबेह-नघियार सड़क को छह माह बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। बरसात के मौसम में आई प्राकृतिक आपदा ने इस महत्वपूर्ण मार्ग को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन

इसके चलते कई स्थानों पर भूस्खलन और दरारों के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई थी। इससे हजारों लोगों को रोजाना लंबा और कठिन सफर तय करना पड़ रहा था। गौर हो कि नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया गया था।
सड़क बंद होने से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। एंबुलेंस सेवाओं पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ा था। लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर बहाली कार्य शुरू किया और अब सड़क को पूरी तरह सुचारू रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन




कोट
मैने 20 दिन पहले ही ज्वाइन किया था। विभाग की पहली प्राथमिकता बड़सर-चंबेह-नघियार सड़क को बहाल करना थी। बहाली का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा किया गया और बस सेवा शुरू करने के लिए परिवहन निगम को आवश्यक एनओसी भी जारी कर दी गई है। -डीसी ठाकुर, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग




लोक निर्माण विभाग ने एनओसी जारी कर दी है। अब इस मार्ग पर निगम की बसें दोबारा पहले की तरह नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएंगी, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सड़क बाधित हाेने के कारण बस रूट बदल दिए गए थे।
विज्ञापन

-राज कुमार, डीएम, हिमाचल पथ परिवहन निगम, मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें