फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक राकेश का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
झंझयाणी के सैनिक राकेश कुमार की पार्थिव देह घर पहुंचने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। लेह लद्दाख में तैनात सैनिक राकेश कुमार की पार्थिव देह बुधवार सुबह हमीरपुर के झंझयानी स्थित उनके पैतृक गांव मलहेड़ा पहुंची। परिवार के सदस्यों की ओर से सारी रस्में निभाने, अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने के बाद पैतृक श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ पार्थिह देह का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम बड़सर शशि शर्मा और पुलिस के जवान विशेष तौर पर उपस्थित रहे। झंझयानी पंचायत के 38 वर्षीय जवान राकेश कुमार लेह लद्दाख में तैनात थे। वे भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। रविवार के दिन बीमारी के चलते उनका आकस्मिक निधन हो गया। सैनिक राकेश कुमार एक माह पहले ही छुट्टी काटने के बाद वापस ड्यूटी पर लौटे थे, लेकिन रविवार को उपचार के दौरान उनका आर्मी अस्पताल में निधन हो गया। परिजन पिछले तीन दिन से उनकी पार्थिव देह का इंतजार कर रहे थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से मंगलवार शाम तक उनकी पार्थिव देह घर नहीं पहुंची। शहीद जवान की पार्थिव देह लेह से चंडीगढ़ होते हुए ऊना पहुंचाई गई। मंगलवार रात को ऊना में रुकने के बाद बुधवार सुबह 8:00 बजे पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची। बुधवार सुबह जैसे ही उनकी पार्थिव देह घर पहुंची तो परिवार में चीखो पुकार मच गई। घर पर अंतिम दर्शनों के लिए भीड़ जुट गई। राकेश के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा देवेंद्र दसवीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि छोटा बेटा अंश छठी कक्षा का छात्र है। पत्नी पूनम कुमारी गृहिणी हैं। बड़े बेटे देवेंद्र कुमार ने पिता को चिता को मुखाग्नि दी। राकेश के पिता एचआरटीसी से सेवानिवृत्त हैं। सेना और पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इस संदर्भ में बड़सर के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बताया कि राकेश कुमार का उनके पैतृक श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राकेश शर्मा बबली और पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने सैनिक राकेश कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया है।

झंझयाणी में सैनिक राकेश कुमार को सलामी देते सेना के जवान- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें