फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई

Tue, 12 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात सैनिक का शव मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे नादौन स्थित उनके पैतृक गांव मण पहुंचा। मृतक सैनिक राजीव कुमार (30) का गत दिवस ड्यूटी के दौरान मौत हुई है। सैनिक राजीव कुमार की मौत ब्रेन हैमरेज से बताई जा रही है।
विज्ञापन


सैनिक का मंगलवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। श्मशानघाट पर सैन्य सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। मृतक राजीव कुमार की शादी चार माह पहले ही हुई थी। मृतक का शव जैसे ही उसके घर पहुंचा तो उसकी पत्नी शव को देखते ही बेहोश हो गई।

युवा सैनिक के शव को देख गांव में हर किसी का दिल पसीज गया। मृतक सैनिक के पिता नरेश कुमार और माता जवान बेटे के शव को देखकर बेसुध हो गए। सैकड़ों लोगों के साथ सैनिक की अंतिम यात्रा निकली। पैतृक श्मशानघाट में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन


मृतक सैनिक के भतीजे ने नम आंखों से चाचा को मुखाग्नि दी। युवा सैनिक की आकस्मिक मौत पर पंचायत प्रधान शमां कुमारी, पूर्व प्रधान रविंद्र गद्दी, पूर्व उपप्रधान रोशन लाल, सुरिंद्र छिंदा, आशु मंडयाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें