फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वरता हो रही प्रभावित

Sun, 07 Sep 2025 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ग्राम पंचायत री में आयोजित किसान संगोष्ठी में अधिकारियों के साथ किसान। स्रोत : कृषि विभाग
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायत री में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसका विकल्प केवल प्राकृतिक खेती है। कम लागत पर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।
कृषि उपनिदेशक डॉ. शशिपाल ने किसानों को कृषि विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विभाग की ओर से किसानों को धनिया, मेथी, मटर, पालक, सरसों, मूली के बीज भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माैके पर आत्मा परियोजना निदेशक नितिन शर्मा, कृषि उपनिदेशक डॉ. शशिपाल, पंचायत प्रधान शशि बाला सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें