फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गोबिंद सागर झील में विसर्जित किए गणपति महाराज

Sun, 07 Sep 2025 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
लठियानी के अंतर्गत गोबिंद सागर झील में गणपति महाराज की मूर्ति को विसर्जित करते आयोजक। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मैहरे में आयोजित गणेश महोत्सव का समापन शनिवार का हुआ। सर्वधर्म सनातन सभा मैहरे की ओर से आयोजित उत्सव के समापन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाजार में भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ गणपति महाराज को विदाई दी। शोभायात्रा के बाद लठियानी की गोबिंद सागर झील में गणेश भगवान की सौ किलोग्राम और चार फीट ऊंची भव्य प्रतिमा को विसर्जित किया गया। सभा के प्रधान संजू शर्मा, विक्की सोनी, दीपक शर्मा, पवन शर्मा, सौरव शर्मा सहित स्थानीय महिला मंडल, बच्चों, बुजुर्गों और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें