नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के साथ लगते डीएवी भड़ोली स्कूल में रविवार को ऑनलाइन एक्टिविटी डे का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने कहा कि ऑनलाइन एक्टिविटी का विषय हास्य कविता पर रखा गया। यह प्रतियोगिता कक्षा पांचवीं से नौवीं तक के विद्यार्थियों में करवाई गई तथा इसका परिणाम भी कक्षा बार निकाला गया। बच्चों की ओर से प्रस्तुत की गई कविताओं को सुनकर अध्यापकों और अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया और बच्चों का उत्साह भी बढ़ाया। प्रधानाचार्य ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और दूसरे बच्चों को भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
राणा ने कहा कि दस दिनों की मानसून ब्रेक में सभी विद्यार्थी अपनी समयसारिणी बनाकर हर विषय को अच्छे से दोहराएं तथा आगामी परीक्षा के लिए खूब परिश्रम करें। कक्षा पांचवीं से समृद्धि ठाकुर ने प्रथम, मन्नत ठाकुर ने द्वितीय और शानवीं गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से यशस्वी ठाकुर ने प्रथम, नंदनी ने द्वितीय तथा सक्षम ने तृतीय स्थान अर्जित किया। वहीं, कक्षा सातवीं और आठवीं से आइना दत्ता और सानिध्य ने प्रथम, आरोही पटियाल और कशिश ने द्वितीय तथा शिवांश ठाकुर और सेजल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा नवमी से शिवांश भारद्वाज ने प्रथम, अपर्जिका ने द्वितीय और अक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।