फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड में अव्वल मिडल स्कूल खतरवाड़ की एसएमसी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। प्रारंभिक शिक्षा खंड भोरंज में राजकीय माध्यमिक पाठशाला खतरवाड़ की स्कूल प्रबंधन समिति बेहतरीन कार्यों के चलते खंड में अव्वल रही है। मंगलवार को स्कूल प्रशासन ने समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। समिति की बैठक अध्यक्ष कमलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बच्चों के अर्धवार्षिक परीक्षा, ऑनलाइन शिक्षा और स्कूल खोलने को लेकर सरकार की ओर से कोविड-19 महामारी के लिए जारी की गई एसओपी पर गहनता से विचार किया गया। इसके लिए घर-घर तक बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इन दौरान मुख्याध्यापक पवन शर्मा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों का स्कूल विकास में अतुल्य सहयोग व योगदान रहा है। स्कूल के साथ जंगलनुमा भूमि पर दस हजार रुपये खर्च करके पेड़ों और झाड़ियों को काट कर भूमि समतल की गई है। इसी तरह करीब सात लाख की लागत से करीब 100 फीट लंबे व 15 फीट ऊंचे डंगे के निर्माण करने में सहयोग दिया है। इसके अतिरिक्त स्कूल में छठी से आठवीं कक्षा में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यापकों के साथ मिलकर सुंगराड़, खतरवाड़, पिदड़ता, मैरे, टिक्करी मिन्हासां और बड़ियाण गांव में कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों को सरकारी स्कूल में बच्चों को दाखिल करवाने के लिए प्रेरित किया है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार, पंचायत प्रतिनिधि किशोर चंद, राजकुमारी, सीमा देवी, सीमा बेगम, सोनू, नीलम कुमारी, केसरी देवी, मंजू देवी, स्कूल अध्यापक टीजीटी पवन रांगड़ा, राकेश कुमार शास्त्री, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, निशा और पुष्पा देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें