फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली पदों पर साक्षात्कार 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की दो पंचायतों में रिक्त पड़े आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता के पदों को भरने के लिए 27 अक्तूबर को साक्षात्कार रखे गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर सिंह बिरला ने कहा कि विकास खंड की किटपल पंचायत के किटपल एक आंगनबाड़ी केंद्र में एक कार्यकर्ता एवं चोडू पंचायत के जीहण केंद्र में एक सहायिका का पद रिक्त पड़ा है। इन पदों को भरने के लिए 27 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालय नादौन में सुबह 11 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे। इच्छुक महिला उम्मीदवार 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे तक किसी भी कार्य दिवस पर अपने आवेदन दस्तावेजों सहित जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय या संबंधित पंचायत कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें