फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के कौशल की होगी परख

Thu, 30 Oct 2025 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बवीता चंदेल
विज्ञापन


हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के 30 स्कूलों में अब विद्यार्थियों के कौशल की परख होगी। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की ओर से स्कूलों में सर्वे कर रोजगार शिक्षा कार्यक्रम का पूर्व मूल्यांकन किया जाएगा।
इसमें विद्यार्थियों के टेस्ट, व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम के परिणाम और लैबों में उपकरणों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। सर्वे के लिए फाउंडेशन की ओर से मास्टर ट्रेनरों को तैयार किया गया है, जो कि स्कूलों में जाकर सर्वे से संबंधित कार्य को पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के तहत रोजगार शिक्षा कार्यक्रम पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हमीरपुर और सोलन दो जिलों में चलाया गया है। दोनों जिलों में 70 सरकारी स्कूलों को पूर्व मूल्यांकन के लिए चुना गया है, ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों के कौशल की पहचान की जा सके।
सर्वे के बाद स्कूलों में भविष्य की मांग के अनुसार अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे विद्यार्थियों के कौशल को गतिविधियों के माध्यम से विकसित करने में सहायता मिलेगी। कम परिणाम वाले स्कूलों के लिए अलग से प्रोजेक्ट बनाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को नवाचार सीखने में सहायता मिलेगी।
शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल को विकसित करने के लिए यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, ताकि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में कौशल का विकास भी किया जा सके। रोजगार शिक्षा कार्यक्रम के पूर्व मूल्यांकन कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रगति, कौशल विकास के अंतराल को पहचानना और लक्षित सुधारों को लागू करना शामिल है। संवाद

इन स्कूलों में होगा सर्वे

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट, कुठेड़ा, नाल्टी, झग्झियाणी, बाल हमीरपुर, टौणीदेवी, जंदरू, करोट, बीड़ बगहेड़ा, मनोह, मुड़खर, ताल, टिक्कर खातरियां, जाहू, बाहनवीं, डिडवीं, बसारल, नादौन, अमलैहड़, रैल, बड़ा, बिझड़ी, महारल, सोहारी, बणी, दांदडू, बल्हडूहक, जोलसप्पड़, हथोल और अपर हड़ेटा।
विज्ञापन


कोट

मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की ओर से 30 स्कूलों में सर्वे किया जाएगा। इसके लिए स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों के कौशल को विकसित करने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।
-नवीन शर्मा, डीपीओ एवं उपनिदेशक, गुणवत्ता नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें