फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस में बैठी महिला के बैग से छह हजार रुपये चोरी

Thu, 04 Dec 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत हमीरपुर बस अड्डे पर इन दिनों चोरी की लगातार वारदातों से यात्रियों में दहशत का माहौल है। एक ही सप्ताह में दो बार चोरी की घटनाएं सामने आने से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

बस में बैठी एक महिला यात्री के बैग से छह हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपना बैग अवाहदेवी की ओर जाने वाली बस में रखा था। वह बस से बाहर आ गई। इस दौरान किसी ने बैग से रकम निकाल ली। वहीं, एक सप्ताह पहले बस अड्डे पर तैनात सफाई कर्मचारी का मोबाइल फोन भी चोरी हो गया था।
सफाई कर्मचारी के अनुसार जब वह शौचालय की सफाई करने के लिए अंदर गया, तो मोबाइल को कुर्सी पर रख दिया। जब वह वापस आया तो मोबाइल चोरी हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन पटलांदर में मिली। इसके बाद इसकी लोकेशन हमीरपुर में दिखाई दी। सफाई कर्मचारी ने एक व्यक्ति पर संदेह जताया। पुलिस ने सात दिन बाद फोन बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बस अड्डे में सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। यातायात प्रभारी हमीरपुर संजय राणा ने बताया कि चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर लिया है और दूसरे मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें