फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन, कार्रवाई शून्य

Thu, 04 Dec 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। शहर में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। इससे न केवल लोगों को बल्कि अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम और पुलिस की ठोस कार्रवाई न होने के कारण लोग अपने वाहनों को नो पार्किंग जोन में खड़ा कर देते हैं। वर्षाशालिका के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला का मुख्य गेट भी है। वाहन खड़े रहने से यहां पर लोगों को वर्षाशालिका के अंदर जाने के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अगर कोई व्यक्ति नो पार्किंग जोन में अपने वाहन खड़ा कर दे तो उसके हाथ में चालान आ जाता है, लेकिन रसूखदारों की गाड़ियों को पुलिस कर्मी भी अनदेखा कर देते हैं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी जार कर रखे हैं, मगर धरातल पर हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।
विज्ञापन

राहगीर अशोक कुमार, संजय कुमार, निर्मला चौहान, पवन कुमारी, राकेश ठाकुर आदि का कहना है कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करना बिना पुलिस की छत्रछाया के मुमकिन नहीं है। पुलिस कर्मचारी साधारण व्यक्ति का छोटी सी गलती पर चालान काट देते हैं, लेकिन सुबह से लेकर शाम तक नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोई कवायद शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें