फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर और पट्टा में 13 चालान कर छह हजार रुपये जुर्माना वसूला

Sun, 07 Jun 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
लदरौर में दुकान में निरीक्षण करते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार अत्री। स्रोत : स्वास्थ्य
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। जिला टास्क फोर्स टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में लदरौर और पट्टा क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 13 चालान किए गए और करीब छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

इनमें सेक्शन चार के तहत सात और सेक्शन छह के तहत छह चालान शामिल हैं। अभियान के दौरान चिट्टा मुक्त अभियान की टीम भी मौजूद रही। निरीक्षण में दुकानों पर सिगरेट के टुकड़े मिलने और तंबाकू बिक्री से संबंधित लाइसेंस दुकान की दीवार पर प्रदर्शित न होने जैसे उल्लंघन सामने आए, जिसके चलते चालान किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जिन दुकानदारों ने अभी तक तंबाकू बिक्री का लाइसेंस नहीं लिया है, वे शीघ्र इसे बनवाएं। जिनके पास लाइसेंस है, वे उसे दुकान की सामने वाली दीवार पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें और खुली सिगरेट की बिक्री से बचें।
उन्होंने चेतावनी दी कि खुली सिगरेट बेचते पकड़े जाने पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, जबकि दूसरी बार उल्लंघन करने पर जुर्माने के साथ सजा का भी प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें