फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लंपी स्किन डिजीज के छह नए मामले आए, संक्रमित पशुओं की संख्या 40 पहुंची

Wed, 26 Aug 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को छह नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित पशुओं की संख्या 40 पहुंच गई है।
विज्ञापन

इनमें से तीन पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि करीब 37 पशु अभी सक्रिय मामलों में शामिल हैं। मंगलवार को बड़सर क्षेत्र में एक और पशु की मौत हो गई। इससे जिले में बीमारी से मरने वाले पशुओं की संख्या दो हो गई है।
बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पशुपालन विभाग ने निगरानी और उपचार की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग की ओर से अब तक करीब 1,500 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि लंपी से बचाव के लिए करीब 13,500 टीके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्रों के साथ अन्य इलाकों में भी पशुओं में बीमारी के लक्षणों पर नजर रखी जा रही है। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें अन्य पशुओं से अलग रखें और बिना देरी किए नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।
बॉक्स
कैसे फैलता है लंपी वायरस
लंपी स्किन डिजीज गोवंश में होने वाली संक्रामक वायरल बीमारी है। यह कैप्रिपॉक्स वायरस के कारण होती है। यह मुख्य रूप से मच्छरों, काटने वाली मक्खियों और टिक जैसे रक्त चूसने वाले कीटों के माध्यम से एक पशु से दूसरे पशु तक फैल सकता है। बीमारी में पशु को बुखार आने के बाद शरीर की त्वचा पर गोल और उभरी हुई गांठें या नोड्यूल बनने लगते हैं।
बॉक्स
पशु की सेहत और दूध की उत्पादकता पर असर
बीमारी का असर पशु की सामान्य सेहत और उत्पादकता पर पड़ता है। संक्रमित पशु में कमजोरी, बुखार, त्वचा पर गांठें, भूख में कमी और दूध उत्पादन में गिरावट जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। गंभीर स्थिति में पशु को लंबे समय तक स्वस्थ होने में परेशानी हो सकती है और कुछ मामलों में मौत भी हो सकती है।


कोट
जिले में पशुओं का व्यापक रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। पशुपालक गोवंश का टीकाकरण जरूर करवाएं। -डॉ. सतीश, सहायक निदेशक परियोजना, पशुपालन विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें