फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निहोत्री के निजी सहायक समेत जिले में छह पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नादौन विजय अग्निहोत्री के निजी सहायक और एक अन्य संपर्क में आए व्यक्ति समेत जिले में कोरोना के छह नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों को उपचार के लिए जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है। वहीं, इनके प्राथमिक संपर्कों की जांच में विभाग जुट गया है। इन छह पॉजिटिव मामलों में लेह से लौटा एक सैनिक, विशाखापट्टनम से लौटे युवक और युवती तथा सुजानपुर अस्पताल में कार्यरत एक फार्मासिस्ट भी शामिल है। फार्मासिस्ट किसके संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई हैं, विभाग इसकी जांच में जुट गया है।
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज का लेह से लौटा सैनिक (30), विशाखापट्टनम से चंडीगढ़ तक हवाई यात्रा और चंडीगढ़ से उपमंडल भोरंज पहुंचीं 29 वर्षीय युवती और बड़सर उपमंडल का 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले हैं। हालांकि, विशाखापट्टनम से लौटे यह दोनों युवक-युवती अलग-अलग अपने घर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि युवती जिस टैक्सी में आई है उसमें कुछ और भी सवारियां आई हैं। इसके अलावा सुजानपुर अस्पताल में कार्यरत आरबीएसके फार्मासिस्ट भी पॉजिटिव आई हैं। वहीं, भाजपा नेता के संपर्क में आए निजी सहायक (38) और गलोड़ क्षेत्र का 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव निकले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 312 हो गई है। एक्टिव केस 30 हो गए हैं। 280 मरीज ठीक हो चुके हैं और तीन की मौत हो गई है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि इन्हें भर्ती कर इनके प्राथमिक संपर्कों की जांच की जा रही है। सैनिक समेत बाहर से लौटे और अग्निहोत्री के संपर्क में आए दोनों लोग गृह संगरोध में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें