फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम धूमल के घर पहुंचे वन मंत्री राकेश पठानिया

Sun, 02 Aug 2020 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में वन मंत्री एवं नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश पठानिया ने रविवार दोपहर समीरपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट लंबी बातचीत हुई। राकेश पठानिया प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार में भाजपा के एसोसिएट विधायक रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को शॉल और टोपी पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर हमीरपुर सदर से विधायक नरेंद्र ठाकुर भी उनके साथ उपस्थित रहे। बता दें कि प्रदेश में सरकार के ढाई साल पूरे होने के उपरांत नरेंद्र ठाकुर की समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ यह पहली मुलाकात है।

पूर्व में दोनों के बीच नाराजगी के कारण काफी दूरियां रही हैं। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अचानक नरेंद्र ठाकुर का पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के साथ मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के बाद वन मंत्री राकेश पठानिया अपने विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें