राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : ज
हमीरपु। टैक्सटाइल्स क्षेत्र की एक कंपनी ने सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया। इसमें विभिन्न ट्रेडों के 98 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कैंपस इंटरव्यू के लिए आई कंपनी की टीम के सदस्यों अनुज त्रिवेदी और अक्षय कुमार ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।
साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद कंपनी के अधिकारियों ने छह अभ्यर्थियों का चयन किया और उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी प्रदान किए। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण की अवधि के दौरान प्रतिमाह लगभग 12,750 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण के चार या पांच माह पश्चात कार्य दक्षता के आधार पर उन्हें हेल्पर के पद पर नियुक्त किया जाएगा और लगभग 18,433 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने कंपनी की भर्ती टीम का आभार व्यक्त किया और चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।