फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिरयाली खड्ड ने रोके स्कूली बच्चों के कदम

Thu, 20 Aug 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक पाठशाला नारा के लिए निकले बच्चे खड्ड में बाढ़ आने के कारण वापस आते हुए। स्रोत ज
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में लगातार बारिश से नदी-नाले और खड्डें उफान पर हैं। बुधवार को ग्राम पंचायत उसनाड़ के जजल गांव के स्कूली बच्चे भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक पाठशाला नारा जाने के दौरान सिरयाली खड्ड में पानी बढ़ने से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए और अभिभावकों के साथ वापस लौट गए। ग्रामीणों के अनुसार गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत खराब है और सिरयाली खड्ड पर पुल भी नहीं है।
वर्ष 2012 में नारा से जजल तक करीब दो किलोमीटर कच्ची सड़क बनाई गई थी, लेकिन इसे पक्का करने और खड्ड पर पुल बनाने का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। बारिश के दौरान सड़क खराब होने से आवाजाही प्रभावित होती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभाग से पक्की सड़क और सिरयाली खड्ड पर पुल बनाने की मांग की है। प्रधान संजय धीमान ने बताया कि जमीन के कारण जजल गांव की सड़क का मामला करीब 25-30 वर्षों से लंबित है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ लोग सड़क के लिए जमीन देने को तैयार नहीं हैं, जिससे निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें