फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास नदी के पानी में आ रही गाद, जलापूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाद के कारण घरों में आ रहा मटमैला पानी, लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में मटमैला पानी आ रहा है। बरसात का मौसम शुरू हो गया है तथा ब्यास नदी में गाद आ रही है। गाद के कारण लोगों के घरों में मटमैला पानी आ रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में गाद के कारण पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए समस्या हो रही है। गंदला पानी पीने से बीमारियों का खतरा बना रहता है। नगर पंचायत नादौन में करीब 15 हजार उपभोक्ता हैं, जो इस समस्या से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

नादौन को ब्यास नदी से ही पानी लिफ्ट किया जाता है। उपभोक्ताओं विनय, सुरेश, कामिनी, महेश, संजीव आदि ने कहा कि नलों से मटमैला पानी आ रहा है जो महज कपड़े धोने और बर्तन साफ करने के इस्तेमाल आ सकता है। पीने और खाना बनाने के लिए पानी अन्य स्रोतों से लाना पड़ रहा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि इस पानी को शुद्ध करके लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि बीमारी न फैले। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अमित चौधरी ने कहा कि गाद के कारण पानी मटमैला हो रहा है। पानी शुद्ध करके ही लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें