फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शालिनी को सिड्डू और चाट ने दिखाई स्वरोजगार की राह

Wed, 09 Sep 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सपलूही की शालिनी की ओर से तैयार सिड्डू। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर के दम पर स्वरोजगार की नई राह बना रही हैं। सपलूही की शालिनी देवी ने भी घर से सिड्डू और काले चने की चाट तैयार करने का काम शुरू कर अपनी आर्थिकी मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
अब वह घर से ऑर्डर लेकर होम डिलीवरी भी कर रही हैं। शालिनी हर शनिवार को भोरंज ब्लॉक कार्यालय में स्टॉल लगाती हैं, जहां लोगों को सिड्डू और काले चने की चाट उपलब्ध करवाती हैं। स्थानीय स्वाद और घर में तैयार किए जाने वाले इन व्यंजनों को लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

शालिनी ने बताया कि उन्होंने काम की शुरुआत छोटे स्तर से की थी। घर में उपलब्ध संसाधनों और अपने हुनर का इस्तेमाल कर उन्होंने सिड्डू और काले चने की चाट तैयार करनी शुरू की। उन्होंने बताया कि घर से स्वरोजगार शुरू करने से आमदनी बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।
शालिनी माह में 8 से 12 हजार रुपये कमा रही हैं। गुणवत्ता और स्वाद को बरकरार रखते हुए उन्होंने अपने काम का विस्तार किया है। शालिनी ने अन्य महिलाओं को भी अपनी रुचि और हुनर के अनुसार छोटे स्तर से स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सीमित संसाधनों से शुरू हुआ उनका काम अब स्टॉल से होम डिलीवरी तक पहुंच गया है। इससे परिवार की आर्थिकी को सहारा मिलने के साथ स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें