फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन, जीपीएफ और लेखा मामलों में दिखाएं सतर्कता : अमरजीत सिंह

Sun, 28 Sep 2025 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
एजी ऑफिस के अधिकारियों ने कार्यशाला में दी महत्वपूर्ण जानकारी
विज्ञापन


एजी ऑफिस ने डीटीओ कार्यालय के सहयोग से आयोजित की कार्यशाला

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हमीर भवन में प्रधान महालेखाकार (एजी) कार्यालय (लेखा एवं व्यय) शिमला की ओर से जिला कोषाधिकारी कार्यालय के सहयोग से कार्यशाला लगाई गई। कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त अमरजीत सिंह ने किया। उन्होंने सभी आहरण एवं संवितरण (डीडीओ) अधिकारियों तथा संबंधित कर्मचारियों को पेंशन, जीपीएफ और लेखा मामलों में सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में वित्त विभाग और एजी के दिशा-निर्देशों की पूरी तरह अनुपालना होना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता से बचा जा सके और जीपीएफ खाताधारकों तथा पेंशनरों को कोई दिक्कत न हो।एजी ऑफिस के वरिष्ठ लेखाधिकारी हंसराज हीर ने बताया कि सेवानिवृत्त होने जा रहे कर्मचारी का पेंशन केस छह माह पहले ही तैयार कर लेना चाहिए तथा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद यह सेवानिवृत्ति से तीन माह पहले ही एजी ऑफिस और कर्मचारी के सभी दस्तावेज डीडीओ के जरिये सत्यापित होने चाहिए। इसमें पत्नी या पति का नाम और जन्म तिथि सही होनी चाहिए ये सभी दस्तावेजों जैसे- सर्विस बुक, आधार और पैन इत्यादि में एक जैसी होनी चाहिए। उन्होंने पेंशन के विभिन्न नियमों, नॉमिनी, एनपीएस से ओपीएस में आए मामलों के बारे में भी जानकारी दी और प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह चंदेल जीपीएफ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जीपीएफ के फॉर्म में खाताधारक का मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज होना चाहिए, जिससे उसे अपने खाते के बारे में त्वरित जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। सहायक लेखाधिकारी सुधीर राणा ने कहा कि अकाउंट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन मामलों में सटीकता एवं पारदर्शिता बहुत जरूरी होती है। हर बिल में सभी आवश्यक दस्तावेज और स्वीकृति आदेश इत्यादि संलग्न होने चाहिए। अगर डीडीओ अकाउंट है तो उसमें भी धनराशि अनावश्यक रूप से लंबे समय तक नहीं रहनी चाहिए। वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों पर पैनी नजर रखनी चाहिए तथा इनकी अक्षरशः अनुपालना होनी चाहिए। इस मौके पर डीटीओ डॉलिम चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें