छात्र वर्ग के बैडमिंटन, वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल
ट्रायल में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के के लिए शनिवार को छह स्कूलों में एक दिवसीय ट्रायल लिया गया। इसमें ब्लॉक स्तर के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, वॉलीबाल और कबड्डी के ट्रायल दिए। ट्रायल में छह ब्लॉकों में 131 स्कूलों से 1051 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल में प्रत्येक ब्लॉक से बैडमिंटन में पांच-पांच, कबड्डी में 12-12 और वॉलीबॉल में 12-12 खिलाड़ियों का चयनित किया गया। जबकि खो-खो प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ी सीधा जिला स्तर पर भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता पहली से तीन अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में होगी।
भोरंज ब्लॉक के ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में हुई। इसमें 23 स्कूलों से 188 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सुजानपुर ब्लॉक के ट्रायल सुजानपुर में हुए। हमीरपुर ब्लॉक के ट्रायल झगड़ियाणी में हुए, जिसमें 21 स्कूलों से 192 खिलाड़ियों, नादौन ब्लॉक के ट्रायल कांगू में हुए । इसमें 28 स्कूलों से 236 खिलाड़ियों, बिझड़ी ब्लॉक के ट्रायल बणी में हुए जिसमें 32 स्कूलों से 215 खिलाड़ियों और टौणी देवी ब्लॉक के ट्रायल चंबोह स्कूल में हुए। जिसमें 17 स्कूलों से 123 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कोट
अंडर-19 प्रतियोगिता के लिए ब्लॉक स्तर पर छात्र बैडमिंटन, वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिए गए। जिसमें छह ब्लॉकों से 1051 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर भाग लेंगे।-राजेंद्र, एडीपीओ, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर