फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल ग्लव्ज की किल्लत होगी दूर

Sat, 05 Sep 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में सर्जिकल ग्लव्ज की कमी से परेशान मरीजों और तीमारदारों के लिए राहत की खबर है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने करीब सात लाख रुपये के सर्जिकल ग्लव्ज का ऑर्डर कर दिया है।
विज्ञापन

आपूर्ति शुरू होते ही पिछले करीब दो सप्ताह से चली आ रही किल्लत दूर होने की उम्मीद है। ग्लव्ज की कमी के कारण मरीजों को उपचार और विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं के दौरान इन्हें बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ रहा था।
इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाने के साथ परेशानी भी हो रही थी। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार और जांच के लिए पहुंचते हैं। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सर्जिकल ग्लव्ज आवश्यक सामग्री है।
विज्ञापन

इसकी नियमित आपूर्ति शुरू होने से मरीजों को इन्हें बाहर से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कोट
समय-समय पर चिकित्सा सामग्री की खरीद मेडिकल कॉलेज की ओर से की जाती है। सर्जिकल ग्लव्ज भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें