फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विकास खंड में स्टाफ की कमी, अब अधिकारी का भी तबादला

Wed, 03 Apr 2024 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पंचायत प्रधान एसोसिएशन बिझड़ी की बैठक मंगलवार को बिझड़ी में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संजय शर्मा ने कहा कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय बिझड़ी में लंबे समय से स्टाफ की कमी चल रही है। इस कार वर्तमान में एसईबीपीओ, पंचायत निरीक्षक, अकाउंटेंट, क्लर्क के पद रिक्त चले रहे हैं। वहीं, पंचायतों में चार तकनीकी सहायक और एक ग्राम रोजगार सेवक का पद भी खाली है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि ब्लॉक में स्टाफ की कमी तो चल ही रही है। वहीं अब 52 पंचायतों में विकास कार्यों का कार्यभार संभाल रहे खंड विकास अधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है। ऐसे में विकास कार्यों को लेकर पंचायत प्रतिनिधि चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव हैं। ऐसे में खंड विकास अधिकारी कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों का न होना चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर चुनाव आयोग को भी पत्र भेजकर आग्रह किया जा रहा है कि विकास खंड बिझड़ी में जल्द से जल्द खंड विकास अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही अन्य रिक्त चल रहे आवश्यक पदों को तुरंत भरने की अनुमति दी जाए, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें