फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राशन डिपो में दाल-चीनी का संकट, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

Thu, 09 Jul 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से डिपुओं में नहीं पहुंची चना दाल, बाजार से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। सिविल सप्लाई निगम के तहत संचालित उचित मूल्य की दुकानों में पिछले दो माह से चना दाल की सप्लाई नहीं पहुंची है।
वहीं, जुलाई की राशन आपूर्ति में चना दाल के साथ-साथ साबुत माह और चीनी का कोटा भी नहीं आया है। इसके चलते उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है और उन्हें बार-बार डिपो के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
सप्लाई प्रभावित होने के कारण कई उपभोक्ताओं को मजबूरी में बाजार से दाल और चीनी अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ रही है। सिविल सप्लाई निगम के तहत सुजानपुर क्षेत्र में 32 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं, जहां एपीएल उपभोक्ताओं को चना दाल 66 रुपये प्रति किलो, साबुत माह 94 रुपये प्रति किलो और चीनी 33 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन

वहीं, बीपीएल परिवारों को दालें पांच रुपये प्रतिकिलो और चीनी 13 रुपये प्रतिकिलो की सस्ती दी जाती है। लगातार राशन आपूर्ति प्रभावित होने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने विभाग से जल्द समस्या का समाधान कर नियमित राशन उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
चना दाल की सप्लाई का ऑर्डर अभी प्राप्त नहीं हुआ है। चीनी की सप्लाई के लिए ऑर्डर जारी कर दिया गया है और जल्द ही डिपुओं में उपलब्ध करा दी जाएगी। -रीता कुमारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, सिविल सप्लाई हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें