फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

Thu, 09 Jul 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तहत चौकी जंबाला में मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अभिषेक निवासी चौकी जंबाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में मोनिका देवी निवासी गांव धुले ने बताया कि वह बच्चों की पढ़ाई के लिए चौकी जंबाला में किराये के मकान में रहती हैं।
मंगलवार रात करीब 12:05 बजे लोगों के शोर की आवाज सुनकर वह अपने बेटे अनुज ठाकुर के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां पुलिया से करीब 25 फुट पहले सड़क पर अभिषेक घायल अवस्था में पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन

मौके पर एंबुलेंस बुलाकर घायल को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी बलवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें