फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी में शार्ट सर्किट से बिजली मीटर जला

विज्ञापन
बिझड़ी में जला दुकान में लगा मीटर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। सीएचसी बिझड़ी के नजदीक केमिस्ट सुरेंद्र कुमार की दुकान में शुक्रवार को बिजली का मीटर जल गया। इस दौरान दुकान को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। शुक्रवार शाम के समय केमिस्ट दुकान को बंद करके घर चला गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब दुकान खोली तो देखा कि दुकान के अंदर लगा बिजली का मीटर पूरी तरह से जल चुका था और मीटर के नजदीक लगी लकड़ी की चीजें भी जल गई थीं। दुकान में आग न लगने से स्टोर में रखीं दवाइयां सुरक्षित रहीं। बिजली केंद्र कोटला के सहायक अभियंता चंद्रसेन ने कहा कि बिझड़ी में एक केमिस्ट की दुकान में लगा मीटर पूरी तरह से ब्लास्ट हो गया। उन्होंने कहा कि वहां पर बिजली मीटर लगवा दिया जाएगा और सर्विस वायर का भी बेहतर रखरखाव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें