फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ब्रिटेन से लौटे हैं चार लोग, संपर्कों की तलाश शुरू

विज्ञापन
मिनी सचिवालय हमीरपुर में दाखिल होने से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में ब्रिटेन से चार लोग लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन चारों लोगों की पहचान कर इनके संपर्कों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इन सभी को संगरोध रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कोरोना वायरस के इस नए स्ट्रेन के आने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इससे बचने के लिए जिले में सभी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

25 नवंबर से 21 दिसंबर तक जो 51 लोग ब्रिटेन से हिमाचल आए हैं, उनमें से 4 हमीरपुर में आए हैं। उनके कांटेक्ट का पता लगाना व उनके कोरोना सैंपल करवाने के साथ उन्हें संगरोध करना सुनिश्चित किया जा रहा है। डॉ. सोनी ने ब्रिटेन से लौटे सभी नागरिकों और उनके रिश्तेदारों व संपर्क में रहे व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वह तुरंत खुद को आइसोलेट करें। अपने नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान, आशा या स्वास्थ्य कार्यकर्ता, चिकित्सक को सूचित करें व अपने कोरोना सैंपल करवाएं। सीएमओ हमीरपुर ने बताया कि बेशक कोरोना वायरस का यह नया स्वरूप बड़ी तेजी से फैलता है लेकिन, घबराने की बजाय पहले से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सीएमओ ने जिलावासियों से अपने बीएमओ हेडक्वार्टर या अन्य बूथों पर कोरोन जांच की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब हर रोज एक एक्शन प्लान के आधार पर पंचायत स्तर पर सैंपल ले रही हैं। इस संदर्भ में लोग अपने बीएमओ ऑफिस, चिकित्सक, अस्पताल, आशा या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें