फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही तेल को बार-बार प्रयोग न करें दुकानदार, सफाई का भी रखें ध्यान : संजय

Wed, 27 Nov 2024 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रोट के सैंपल फेल होने के बाद मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने की।
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला ने दुकानदारों को खाने संबंधी वस्तुओं का प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्हें खाद्य पदार्थों के स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया गया। कार्यशाला में मंदिर में चढ़ाए जाने वाले रोट, प्रसाद आदि खाद्य सामग्रियों को स्वच्छता से बनाने की हिदायतें दी गईं। इसके साथ ही भोग संबंधी भी जानकारी दी गई। इस दौरान व्यापार मंडल दियोटसिद्ध प्रधान संजय कुमार ने कहा कि दोनों बाजार के यानी लोअर बाजार व अपर बाजार के दुकानदार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में दुकानदारों को जो जानकारी दी गई, वह सभी दुकानदारों के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी दुकानदारों से आग्रह किया है कि वह खाद्य सामग्रियों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और एक ही तेल को बार-बार प्रयोग न करें। इस मौके पर जिन दुकानदारों के फूड सेफ्टी लाइसेंस खत्म होने को थे, उन्हें न्यू भी किया गया।

कोट

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की श्रद्धा को देखते हुए वह स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी दुकानदार स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आने वाले समय में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें