फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में दुकानदारों के कोरोना सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
shopkeeper corona semple started
विज्ञापन
नादौन। स्वास्थ्य विभाग ने नादौन उपमंडल के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों की कोरोना सैंपलिंग आरंभ कर दी गई है। विभाग ने उपमंडल के चौडू तथा धनेटा बाजार में शनिवार को समस्त दुकानदारों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। बीएमओ डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि यह क्रम अन्य कस्बों के बाजारों में भी पूर्ण किया जाएगा। नादौन शहर के बाजार में भी शनिवार को दुकानदारों के सैंपल लेने के लिए गीता भवन में टीम भेजी गई थी परंतु शहर में हुई एक मौत के कारण दुकानदार सैंपल देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के साथ चर्चा करके अब इस संबंध में आगामी तिथि तय की जाएगी। कौशल ने कहा कि आदेशानुसार उपमंडल भर के ऐसे समस्त दुकानदारों के सैंपल लिए जाएंगे, जिन बाजारों में अक्सर भीड़ रहती है। उन्होंने शहर के समस्त दुकानदारों से आग्रह किया है कि वह अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आगे आकर सैंपल करवाएं। क्योंकि शहर के बाजारों में पिछले कुछ समय में काफी भीड़ रही है। इस संबंध में एसडीएम विजय धीमान ने कहा कि दुकानदारों को स्वयं आगे आकर विभाग का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए कि प्रशासन को कड़े कदम उठाने पड़े। धीमान ने कहा कि आदेशानुसार इस वर्ग के लोगों के सैंपल लेना आवश्यक है। वहीं, इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने भी सभी दुकानदारों से अपने सैंपल देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें