फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नाके पर एसएचओ को वाहन से मारी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत जंबाला चौकी में नाकाबंदी के दौरान एक दोपहिया वाहन चालक ने थाना प्रभारी (एसएचओ) कुलवंत सिंह को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। हादसे में एसएचओ की पीठ, हाथ और टांग में चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को एसएचओ कुलवंत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने जंबाला चौकी के पास नाका लगाया था। इसी दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन पर जा रहे युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने पहले वाहन की रफ्तार धीमी की, लेकिन एसएचओ के नजदीक पहुंचते ही अचानक गति बढ़ा दी और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एसएचओ सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रितिक निवासी कुठेड़ा के रूप में हुई है। घायल एसएचओ का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष दुगनेहड़ी में नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी चालक ने एसएचओ कुलवंत सिंह पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया था। उस घटना में भी वह घायल हुए थे। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसएचओ की सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें