फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हनों की तरह सजे जिलाभर के शिवालय

विज्ञापन
शिवरात्रि के लिए सजा गसोता महादेव मंदिर का शिवलिंग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में वीरवार को शिवरात्रि महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले के शिवालय फूल मालाओं से दुल्हनों की तरह सजाए गए हैं। शिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को मनाया जाएगा। लोगों ने शिवालयों में जाकर सजावट का कार्य बुधवार को ही किया। अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में साफ सफाई की ताकि सुबह शिवालय में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिलाभर के शिवालयों में शिव रात्रि के त्योहार पर सुबह-सुबह ही कतारें लगना शुरू हो जाती हैं। लोग भजन कीर्तन करके भगवान शिव के गीत गाते हैं और शिव महिमा का गुणगान किया जाता है। वहीं, शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए दूध, बिल पत्र, सफेद फूल आदि लाते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं। रात्रि के समय कुछेक शिवालयों में जागरण का आयोजन किया जाता है और अगले दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है।
जिले के प्रसिद्ध शिवालय गसोता महादेव में सबसे ज्यादा लोग पहुंचते हैं। लोग सुबह तीन बजे से मंदिर में पहुंच जाते हैं और रात तक लाइनें लगी रहती हैं। वहीं, बाबा बिलकेश्वर महादेव मंदिर चमनेड़ में भी 35 फीट ऊंची प्रतिमा पर भी हार चढ़ाया जाएगा और दिन भर कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। शिवरात्रि के त्योहार पर लोग उपवास भी करते हैं, ताकि घर में सुख समृद्धि बनी रहे और भगवान शिव की कृपा बनी रहे। उपवास के लिए लोगों ने बुधवार को बाजार में फलों आदि की खूब खरीदारी की। इस कारण फलों के दाम भी एकाएक बढ़ गए। तृप्ता देवी, नीतू देवी, कृष्णा शर्मा, बीना शर्मा, रेखा कुमारी, परमजीत, संजय कुमार, सुखदेव, बबलू आदि ने कहा कि शिवरात्रि के त्योहार पर भजन कीर्तन किया जाएगा और गसोता महादेव मंदिर में जलार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें