डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में चुने हेड बाॅय, हेड गर्ल व अन्य। स्रोत :संस्थान
- फोटो : 1
हमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में मंगलवार को अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी (एलआर), उप पुलिस अधीक्षक हरीश गुलेरिया उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ हवन के साथ किया गया। यह आयोजन नवनिर्वाचित छात्र परिषद को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपने के उद्देश्य से किया गया, ताकि विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना विकसित हो सके।
इस दौरान शिवांश डटवालिया को हेड बॉय और अनिंदिता को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। आयुष चौधरी को डिप्टी हेड बॉय तथा काश्वी को डिप्टी हेड गर्ल का दायित्व सौंपा गया। नम्या को लिटरेरी कैप्टन, आरियाना को कल्चरल सेक्रेटरी, श्रेया गुप्ता को स्पोर्ट्स कैप्टन और अलीशा ठाकुर को डिसिप्लिनरी कैप्टन बनाया गया।
इसी क्रम में सश्वत त्रिखा को डिप्टी डिसिप्लिनरी कैप्टन, रिद्धि को डिप्टी लिटरेरी कैप्टन, सारा को डिप्टी कल्चरल सेक्रेटरी और लक्ष्य को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया।
हाउस पदाधिकारियों में दयानंद हाउस के कैप्टन शिवांश शर्मा और वाइस कैप्टन दिग्विजय सिंह बनाए गए। आनंद स्वामी हाउस की कैप्टन वंशिका पटियाल और वाइस कैप्टन सिया चुनी गईं।
मुख्य अतिथि हरीश गुलेरिया ने नवनियुक्त छात्र नेताओं को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी परिषद सदस्यों को बधाई दी।