जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में प्रधानाचार्य रीता देवी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में शिवानी और रजनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में नौंवीं कक्षा की प्रिया और अंशिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। रिले रेस प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा का दीपक प्रथम और दसवीं कक्षा की शिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड की प्रतियोगिता में गणित विषय में अपनी प्रतिभा से नौंवीं कक्षा का दीपक प्रथम, दसवीं की शिवानी द्वितीय और नौवीं कक्षा की लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रही।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में समवेद हाउस के दीपक और कनिका प्रथम रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में आठवीं कक्षा की अंजली प्रथम और तनिश दूसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम के सफल बनाने में स्कूल के अध्यापकों और प्रशिक्षु अध्यापकों ने स्कूली बच्चों का मार्गदर्शन किया।