फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिवांगी पिरता ने 96.02 फीसदी अंक लेकर जिले में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशभर में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने परीक्षा में 96.02 फीसदी अंक लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर की शिवांगी पिरता ने 96.02 फीसदी अंक हासिल कर जिलाभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्रा रोहड़ू जिला शिमला की रहने वाली है।
विज्ञापन


छात्रा के माता-पिता बागवान है। शिवांगी पिरता ने कहा कि वह भविष्य में चिकित्सक बनना चाहती है। हाल ही में उसने नीट का पेपर दिया है। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं के दौरान 12 घंटे पढ़ाई करती है। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के जमा दो कक्षा की छात्रा श्रुति शर्मा ने 95.02 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। श्रुति शर्मा भविष्य में चिकित्सक बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, अभिभावकों के सहयोग से उन्होंने यह स्थान हासिल किया है। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर की अनवी महाजन ने दसवीं कक्षा में 98.02 फीसदी अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की दसवीं कक्षा की छात्रा सुनाक्सी ने 95.60 फीसदी अंक लेकर जिलाभर में द्वितीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें