फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचआईवी पर जागरूकता दौड़ में शिवाली ने सबको पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरूकता के उद्देश्य से करवाई पांच किमी रेड रन मैराथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में एचआईवी एड्स को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को खेल मैदान अणु में पांच किलोमीटर की रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला हमीरपुर एवं जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में इस मैराथन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मैराथन में जिले से आठ रेड रिबन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर, राज राजेश्वरी कॉलेज भोटा, भोरंज, सुजानपुर, बड़सर, धनेटा कॉलेज तथा आईटीआई भोरंज ने भाग लिया। मैराथन का आयोजन डिग्री कॉलेज हमीरपुर में किया गया। कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 19 लड़कियां और 21 लड़के शामिल रहे। लड़कियों एवं लड़कों की अलग-अलग मैराथन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से हरी झंडी दिखाकर शुरू करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला वर्ग में शिवाली ने प्रथम स्थान तथा राशि ने द्वितीय, रिचा शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कों की मैराथन में अभिषेक ने प्रथम स्थान, आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रजत चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने कहा कि अव्वल प्रतिभागियों को क्रमश: 2500, 2000 रुपये और 1500 रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे एवं मौके पर विजेताओं को सर्टिफिकेट, मेडल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिए गए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षक कमल भारती, जीवन शर्मा, सुलोचना देवी, अविनाश कुमार तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रिया उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें