फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से मेडिसन विभाग सराय में किया शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर से मेडिसन विभाग को नगर परिषद की सराय में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय मेेडिकल कालेज एवं अस्पताल में मरीजों की भीड़ को देखते हुए लिया है, ताकि अस्पताल में सामाजिक दूरी नियमों की धज्जियां न उड़ाई जाएं। पूर्व में यह ओपीडी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रही थी, लेकिन लोगों की अत्यधिक भीड़ के कारण सामाजिक दूरी नियमों की अवहेलना हो रही थी।
विज्ञापन

कोरोना काल में संक्रमण की आशंका बनी हुई थी। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन ने वैक्सीनेशन सेंटर को भी सराय में ही शिफ्ट कर दिया है। इससे अब अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम हुई है। सराय भवन नगर परिषद ने अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए बनाया था। शहर में सड़क किनारे रहने वाले लोगों को भी कई बार इस सराय में ठहराया जाता रहा है, लेकिन ओपीडी और वैक्सीनेशन सेंटर को शिफ्ट करने से अब यहां पर रहने की सुविधा बंद हो गई है। उधर, हमीरपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि मेडिसन विभाग और वैक्सीनेशन सेंटर को नगर परिषद के सराय भवन में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें