बीएसएनएल अब घर-द्वार निशुल्क मोबाइल सिम उपलब्ध करवाएगा। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बीएसएनएल परिमंडल हमीरपुर ने यह निर्णय लिया है। निशुल्क सिम प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को बीएसएनएल के हेल्पलाइन नंबर 94180-12345 पर एसएमएस या व्हाट्सएप पर सिम-स्पेस-मोबाइल नंबर-स्पेस और जिले का नाम या सिम-स्पेस-मोबाइल नंबर-स्पेस-पिनकोड नंबर टाइप कर संदेश भेजना होगा।
विज्ञापन
संदेश प्राप्त होने पर ग्राहक को घर पर बीएसएनएल की सिम भेजी जाएगी। बीएसएनएल दूरसंचार व्यवसाय क्षेत्र हमीरपुर के महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि यह स्कीम परिमंडल के तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि बीएसएनल कोविड-19 महामारी के दौरान अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।