फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बेटे को राजनीतिक विरासत सौंपने के बयान पर शांडिल का यू टर्न

Wed, 02 Jul 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सिविल अस्पताल सुजानपुर में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल दिशानिर्देश जारी क
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने अपने विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक विरासत बेटे को सौंपने के बयान पर यू टर्न लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसे प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतारेगी यह हाईकमान का निर्णय होगा। पार्टी का निर्णय ही अंतिम होता है। चुनाव में जनता हार-जीत का फैसला करती है।
विज्ञापन

बीते दिनों अपने बेटे को राजनीतिक विरासत सौंपे जाने के बयान के सवाल के जवाब में उन्होंने यह बाते कहीं। वह मंगलवार को सुजानपुर सिविल अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे थे। यहां पर स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत राणा की मौजूदगी में उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में देरी के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी।
शांडिल ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही कांग्रेस हाईकमान अध्यक्ष पद का चुनाव करेगी। शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस को कांग्रेस का अध्यक्ष मिलेगा। राजनीति में सबको सुनकर आगे चलना पड़ता है। सेना और सिविल के बीच अंतर होता है। जब वह राजनीति में आए तो अपने आप को इसमें ढाला है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर प्रदेश सरकार भरपूर प्रयास कर रही है तथा चिकित्सकों के पद भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने मंत्री के समक्ष अस्पताल से जुड़ी मांगों को रखा। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के साथ मंडी और कांगड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए यह अस्पताल अहम है। ऐसे में यहां पर सुविधाओं में विस्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें