फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू

Wed, 02 Jul 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वार्ड नंबर पांच में श्री शिव पुराग कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत: जागरूक
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के वार्ड नंबर पांच में मंगलवार को शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के शुभारंभ पर महिलाओं और बच्चों ने आचार्य मुकेश शर्मा की अगुवाई में शिव मंदिर से वार्ड पांच तक कलश यात्रा निकाली। कथा के पहले दिन कथा वाचक आचार्य मुकेश शर्मा ने कहा कि शिव कथा का अवश्य श्रवण करना चाहिए। शिव कथा गंगा है और यह कथा एक-दूसरे को मिलाती है। भगवान भोले नाथ देवों के देव महादेव हैं और संसार में कल्याण की मूर्त हैं, इसलिए भगवान भोले नाथ के नाम का सिमरन करना चाहिए, जिससे मनुष्य के जीवन में कल्याण होगा। सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर के अध्यक्ष विजय कुमार पुरी व गीता प्रचार-प्रसार संस्थान हमीरपुर के महासचिव भगवाद दास शास्त्री ने कहा कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 से सायं 5:00 बजे तक सुनाई जाएगी। नौ जुलाई को 12:15 बजे हवन यज्ञ, पूर्णाहुति डाली जाएगी उसके बाद 10 जुलाई को भंडारा आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें