डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में पर्ची काउंटर के पास लीक हो रही सीवरेज पाइप। संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सीनियर सीटिजन के लिए बनाए गए पर्ची काउंटर के पास सीवरेज का पाइप लीक हो रहा है। मरीज दुर्गंध से परेशान हो गए हैं। सीवरेज पाइप लीक होने के कारण मरीजों को मुंह पर रुमाल रखकर पर्ची बनानी पड़ रही है। इस लीकेज की दुर्गंध अस्पताल के अंदर तक जा रही है। इससे कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। साथ में गेट के अंदर शौचालय है। वहां से भी दुर्गंध आ रही है। आजकल वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।
बुजुर्ग लोगोंं को तो इतनी समस्या हो रही है कि मुंह बंद करके ही वहां पर खड़ा होना पड़ रहा है। पहले कूड़े की दुर्गंध और अब सीवरेज लीकेज की समस्या बनी हुई है। प्रभात सुधार सभा के प्रधान प्रकाश चंद सेन कहा कि यहां पर लीकेज के कारण खासी परेशानी है और मेडिकल कॉलेज इस बात का इंतजार कर रहा है कि कोई आकर शिकायत करे। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।