फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: करोड़ों खर्च कर तीन साल पहले डाली सीवरेज लाइन, नहीं मिली सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर दस में चोलहकलां गांव के दर्जनों घर लाइन से नहीं जुड़े
विज्ञापन

लाइन और चैंबर बनाए, प्लांट से नहीं जोड़ी गई है लाइन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर का वार्ड नंबर दस अभी तक सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ सका है। इसका कारण तीन साल पहले डाली गई सीवरेज लाइन ट्रीटमेंट प्लांट से नहीं जोड़ी जा सकी है। तीन साल पूर्व शहर में दो करोड़ की लागत के प्रोजेक्ट के तहत चार वार्डों के घरों को सीवरेज लाइन से जोड़ने का कार्य किया गया था। सीवरेज लाइन तो वार्ड नंबर एक, सात, आठ और दस में बिछा दी गई लेकिन कई लाइन को ट्रीटमेंट प्लांट से नहीं जोड़ा जा सका है। ऐसे में करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद शहर के लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों के घर, व्यावसायिक भवन, स्कूल और अस्पताल भवन भी सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ सके हैं। दरअसल जिस वक्त यह लाइन डाली गई और सीवरेज चैंबर का निर्माण हुआ तब एनएच में लाइन डालने की मंजूरी को लेकर अड़ंगा पड़ गया। एनएच अथाॅरिटी की ओर से जल शक्ति विभाग को कार्य करने का एनओसी नहीं दिया गया। यहां पर दोनों विभागों में क्लेम की राशि को लेकर सहमति नहीं बन सकी। वार्ड नंबर दस के चोहलकलां गांव के दर्जनों परिवार और बाईपास किनारे स्थित स्कूल भवन, अस्पताल और अन्य व्यावसायिक भवन भी सीवरेज लाइन से अभी तक नहीं जुड़ सके हैं। स्थानीय लोगों पवन, सुरेंद्र और कमला देवी, राहुल, रामलाल ने कहा कि बारिश के मौसम में कई घरों, व्यावसायिक भवनों की सेप्टिक टैंक की गंदगी सड़कों पर बह जाती है। कई बार टैंक लीक होते हैं। यहां पर प्राकृतिक जलस्रोत भी दूषित हो रहे हैं। गांव की गलियों और सड़कों पर गंदगी बह रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शहर में हर टैक्स नगर परिषद को अदा करते हैं लेकिन सुविधा के नाम पर महज दिलासे ही दिए जा रहे हैं।



वार्ड नंबर दस के पार्षद डॉ. सुशील सिंह ने बताया है कि चोलहकलां गांव में तीन साल पहले डाली गई सीवरेज लाइन अभी तक शुरू नहीं की गई है। इस लाइन को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से नहीं जोड़ा जा सका है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल शक्ति विभाग हमीरपुर मंडल के अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि जल्द ही मामले की जांच की जाएगी कि आखिर तीन साल से यह कार्य किन वजहों से पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें