हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर के सामने कारोबार करने वाले सात खोखाधारकों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम ने इन दुकानदारों के साथ नई दुकानों के लिए अनुबंध कर लिया है। अब संबंधित दुकानदार नई दुकानों में अपना कारोबार दोबारा शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण के दौरान यहां पहले से चल रहे 11 खोखे हटाए गए थे। कांप्लेक्स बनने के बाद इन दुकानदारों को नई दुकानों में जगह नहीं मिल पाई थी। इसके चलते उनके कारोबार पर असर पड़ रहा था और रोजी-रोटी का संकट बना हुआ था।
दुकानदारों को दोबारा कारोबार शुरू करने का अवसर देने के लिए ग्रामीण हाट के निर्माण के साथ 11 नई दुकानों का निर्माण करवाया गया है। इनमें से सात दुकानों के लिए खोखाधारकों के साथ अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन
इससे संबंधित दुकानदारों को कारोबार चलाने के लिए स्थायी जगह मिल सकेगी। वहीं, शेष दुकानों के आवंटन को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद अन्य पात्र दुकानदारों को भी लाभ मिल सकेगा।